फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard, Panic in Mala Colony

माला कॉलोनी में घुसा तेंदुआ, दहशत

Fri, 07 Apr 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 07 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
 जंगल किनारे बसे गांव में वन्यजीवों की दहशत कायम है। शुक्रवार सुबह माला रेंज के निकट स्थित माला कॉलोनी के एक घर में तेंदुआ घुस गया। घर वालों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, लेकिन गांव वालों में दहशत छोड़ गया। माला रेंज से सटे गजरौला थाना क्षेत्र के गांव माला कॉलोनी निवासी निताई हलधर अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। सुबह करीब आठ बजे एक तेंदुआ दौड़ते हुए उनके घर में घुस गया। तेंदुए को आंगन में देख घर वालों में दहशत घर कर गई। किसी तरह हिम्मत कर घर वालों ने शोर मचाया। जिसपर तेंदुआ भाग गया। गांव वालों ने जंगल तक उसका पीछा किया। इस बीच गांव से गुजर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा को गांव वालों ने तेंदुआ आने की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने इसकी सूचना वनविभाग को दी। कुछ देर बाद माला रेंज की टीम गांव पहुंची। घर व गांव वालों से जानकारी लेने के साथ ही उसके पदचिन्ह भी ट्रेस किए। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि जंगल से सटी कॉलोनी होने के चलते अक्सर तेंदुआ आ जाता है। किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उसकी निगरानी को टीम लगाई गई है साथ ही ग्रामीणों से भी सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed