{"_id":"6448cdf9bd6cab484701f353","slug":"leopard-in-gajraula-area-of-pilibhit-2023-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ग्रामीणों ने दौड़ाया तो पेड़ पर चढ़ गया तेंदुआ, कई घंटे बाद नीचे उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ग्रामीणों ने दौड़ाया तो पेड़ पर चढ़ गया तेंदुआ, कई घंटे बाद नीचे उतरा
Wed, 26 Apr 2023 12:38 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:38 PM IST
सार
गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगल से वन्यजीवों के बाहर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को गजरौला क्षेत्र में एक तेंदुआ जंगल से निकल गांव के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में जंगल से बाहर तेंदुए का शावक खेत में आया तो ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया, जिससे डरकर वह एक पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीण पेड़ के नीचे ही उसे घेरे खड़े रहे। सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को हटाया। काफी देर बाद शावक पेड़ से उतरा और जंगल में चला गया।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगल से वन्यजीवों के बाहर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। हिरन के साथ ही अन्य वन्यजीव भी बाहर आ रहे हैं। बुधवार की सुबह क्षेत्र के गांव भूडा कॉलोनी के रहने वाले राकेश और हरपाल अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। अचानक दोनों की निगाह पास में ही तेंदुए के शावक पर गई तो वह सहम गए। शोर मचाया तो देखते ही देखते डंडे लेकर काफी संख्या में ग्रामीण आ गए।
विज्ञापन
सूचना के करीब दो घंटे बाद रेंजर मोहम्मद नदीम रजा तथा वन दरोगा नवीन सिंह बोरा के अलावा गजरौला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को पेड़ के नीचे से हटाया। काफी देर बाद तेंदुआ पेड़ से उतरा। इसके बाद जंगल की ओर चल गया।
विज्ञापन
गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगल से वन्यजीवों के बाहर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। हिरन के साथ ही अन्य वन्यजीव भी बाहर आ रहे हैं। बुधवार की सुबह क्षेत्र के गांव भूडा कॉलोनी के रहने वाले राकेश और हरपाल अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। अचानक दोनों की निगाह पास में ही तेंदुए के शावक पर गई तो वह सहम गए। शोर मचाया तो देखते ही देखते डंडे लेकर काफी संख्या में ग्रामीण आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ
ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए तेंदुए के शावक को दौड़ा लिया। बचने के लिए वह पास में ही रूपबसंत के खेत की मेड़ पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़ने के बाद ग्रामीणों ने उसे नीचे ही घेर लिया। घटना की वन विभाग को सूचना दी गई।सूचना के करीब दो घंटे बाद रेंजर मोहम्मद नदीम रजा तथा वन दरोगा नवीन सिंह बोरा के अलावा गजरौला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को पेड़ के नीचे से हटाया। काफी देर बाद तेंदुआ पेड़ से उतरा। इसके बाद जंगल की ओर चल गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन