फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard hunted calf in populated area

Pilibhit News: तेंदुए ने आबादी क्षेत्र में बछड़े का किया शिकार

Tue, 08 Aug 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 08 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Leopard hunted calf in populated area
कलीनगर। बराही रेंज के सेल्हा क्षेत्र में निगरानी के दावों के बीच रविवार रात तेंदुए ने आबादी में घुसकर बतख और सोमवार सुबह धुरिया पलिया की सीमा में बछड़े का शिकार किया। दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। वन विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र में बराही रेंज के सटे इलाके में तेंदुआ 10 दिन पूर्व एक बच्ची को जंगल में खींच ले गया था। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से पांच कैमरों के अलावा पिंजरा लगाया गया। लगातार निगरानी का दावा किया जा रहा है, लेकिन तेंदुए की सक्रियता जारी है।
विज्ञापन

रविवार रात जंगल से निकलकर तेंदुआ सेल्हा गांव निवासी दयाल गाईन के घर में घुस गया और बतख को मार दिया। सोमवार सुबह तेंदुआ सेल्हा के निकट धुरिया पलिया गांव की सीमा में पहुंच गया। गुरुद्वारे के निकट सुतिया नाले के पास घूम रहे बछड़े को मारकर झाड़ियों में खींच ले गया। जानकारी के बाद क्षेत्रीय वन दरोगा आरिफ, वन रक्षक अजीत वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
तेंदुए की नियमित रूप से निगरानी जारी है। घटना की जानकारी के बाद टीमों को वहां मुस्तैद किया गया है। अफसरों को भी जानकारी दे दी गई है। - अरुण मोहन श्रीवास्तव, रेंजर बराही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed