फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard entered the village, attacked the heifer

गांव में घुसा तेंदुआ , बछिया पर किया हमला

Fri, 29 Apr 2022 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Leopard entered the village, attacked the heifer
Leopard entered the village, attacked the heifer
गभिया सहराई(कलीनगर)। जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र में बाघ और तेंदुए की मौजूदगी लगातार देखी जा रही है। शुक्रवार तड़के सीमावर्ती क्षेत्र के कंजिया सिंहपुर गांव में घुसे तेंदुए ने ग्रामीण कालिदास के घर में घुसकर बछिया पर हमला कर दिया। आहट पर जागे परिजन ने शोर शराबा किया तो बछिया को खेत में छोड़कर तेंदुआ भाग गया।
विज्ञापन

बराही रेंज की भारत नेपाल सीमा से सटे इलाके में नौजल्हा चौकी है। चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत गभिया सहराई के मौजा कंजिया सिंहपुर की सीमा में शुक्रवार तड़के तेंदुए घुस आया। ग्रामीण कालिदास विश्वास ने बताया कि तेंदुआ झोपड़ी के रास्ते घर में घुस आया। दरवाजे के निकट बंधी बछिया पर तेंदुए ने हमला कर दिया और खींचकर ले जाने लगा।
विज्ञापन

आहट होने पर परिजन जागे और शोर शराबा करते हुए घर से बाहर निकले। इसपर तेंदुआ नरकुल क्षेत्र में बछिया को छोड़कर आगे के लिए निकल गया। हमले में बछिया घायल हो गई। वन दरोगा मोहित सिंह ने बताया कि पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। मवेशी के टीकाकरण के लिए पशु चिकित्सक को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी रहा तेंदुओं का आतंक - सीमावर्ती क्षेत्र में तेंदुए का आतंक पूर्व में भी रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, दो साल पूर्व तीन से चार तेंदुओं की सक्रियता क्षेत्र में देखी गई थी। कई माह तक आबादी क्षेत्र में दस्तक देकर दो दर्जन से अधिक मवेशियों को निवाला भी बना लिया था। उस समय अफसरों ने गंभीर हुए दो तेंदुए को पिंजरे में कैद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed