फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   leopard attacked deputy ranger in pilibhit

Pilibhit: तेंदुए ने अब डिप्टी रेंजर पर किया हमला, एक दिन पहले सिपाही समेत तीन को किया था घायल

Fri, 28 Apr 2023 05:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Apr 2023 05:53 PM IST
सार

गजरौला में वन विभाग की टीम तेंदुए को अब तक पकड़ नहीं पाई है। सिपाही और दो किसानों को घायल करने वाले तेंदुए ने अब निगरानी में लगे डिप्टी रेंज पर ही हमला कर दिया, जिससे वो भी घायल हो गए। 

विज्ञापन
leopard attacked deputy ranger in pilibhit
फार्म हाउस में घुस गया था तेंदुआ (यह तस्वीर 26 अप्रैल की है) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र के गांव लाखाखास में तेंदुए ने निगरानी में लगे डिप्टी रेंजर पर ही हमला कर घायल कर दिया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। इससे पहले तेंदुए ने एक सिपाही सहित तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर एक तेंदुआ थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लखाखास के खेतों में पहुंच गया था। खेत पर काम करने वाले गांव के ही दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था। यही नहीं एक सिपाही पर भी हमला कर दिया था। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोकेशन ट्रेस करने में जुट गए। 
विज्ञापन


लगभग दोपहर दो बजे तक लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई। जिसके बाद वन विभाग ने झाड़ी के आसपास खाबर (जाल) लगाना शुरू कर दिया। खाबर लगाने के दौरान आशंका जताई जा रही थी कि तेंदुआ झाड़ी में छुपा हुआ है। लेकिन वह उससे थोड़ा पीछे हटकर गेहूं के खेत में बैठ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वन दरोगा ने तेंदुए को भगाया 

खाबर लगाने के दौरान जैसे ही डिप्टी रेंजर सुरेश वर्मा नीचे झुके तभी तेंदुए ने पीछे से उनको पकड़ लिया। जिससे उनके पेट में दोनों तरफ पंजों के गंभीर निशान बन गए। गनीमत रही कि वहां पर गेहूं के खेत में पीछे खड़े वन दरोगा सुरेश चंद्र गंगवार ने तेंदुए को डंडा मारने शुरू कर दिए। जिससे तेंदुआ भाग गया। इससे डिप्टी रेंजर की जान बची। 

डिप्टी रेंजर सुरेश वर्मा ने बताया की रात तक तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करते रहे। पिंजरा लगाने के बाद उसमें एक बकरी को भी कैद किया गया था। लेकिन रात से अब तक लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई, न ही कहीं उस के पग चिह्न दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed