{"_id":"9960ccc4f9da7c3397fdc5159daa9d57","slug":"leopard-attack-narrowly-farmers-save-dog-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले से बाल-बाल बचा किसान, कुत्ता मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले से बाल-बाल बचा किसान, कुत्ता मारा
Pilibhit
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खेत से लौट रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए को आता देख किसान किसी तरह बच गया लेकिन तेंदुए ने उसके कुत्ते को मार दिया। आबादी क्षेत्र के निकट तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
न्यूरिया थाना क्षेत्र में महोफ रेंज से सटे गांव खरगापुर कॉलोनी निवासी जयदेव सुबह खेत पर गया था। धान की फसल देखकर लौटते समय तेंदुए ने हमला बोल दिया। ऐन वक्त पर तेंदुए को देख लेने पर जयदेव दौड़ पड़ा, जिससे वह तो बच गया लेकिन बाद में तेंदुए ने जयदेव से कुछ दूरी पर चल रहे उसके पालतू कुत्ते को दौड़ाकर मारा डाला। आबादी क्षेत्र के निकट तेंदुए के आने से गांव में दहशत है। जानकारी होने पर गांव वाले एकत्र होकर घटना स्थल पर पहुंचे जहां उन्हें तेंदुए के पदचिंह और कुत्ते को जंगल तक घसीटने के निशान मिले हैं। गांव के नेपाल मंडल, विश्वजीत, शंकरलाल, पंकज, सुनील, उत्तम विश्वास आदि का कहना है कि पिछले करीब आठ दिन से अक्सर तेंदुए खेतों व आबादी क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा है। वहीं महोफ रेंजर केपी सिंह ने बताया कि जंगल से सटे खेेतों में अक्सर वन्यजीव निकलते हैं लेकिन किसी पर तेंदुए के हमले की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन