फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lekhpal manipulates DM, suspended

लेखपाल ने की डीएम से चालाकी, निलंबित

Fri, 20 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal manipulates DM, suspended
पीलीभीत। खनन की फाइलों में लेखपाल जमकर खेल कर रहे हैं। साइट पर जाए बगैर ही रिपोर्ट लगाकर भेज रहे हैं। पूरनपुर क्षेत्र की एक फाइल में इसी तरह की गड़बड़ी सामने आई है। मामला सामने आने के बाद डीएम ने संबंधित लेखपाल को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

दरअसल अब खनन की अनुमति ऑनलाइन आवेदन के आधार पर दी जाती है। संबंधित लेखपाल को खनन की साइट पर जाकर जांच कर रिपोर्ट लगानी होती है। उसी आधार पर डीएम स्तर से अनुमति जारी होती है। पूरनपुर क्षेत्र की एक फाइल में लेखपाल ने जो फोटो रिपोर्ट में लगाकर दिए, डीएम ने उसमें गड़बड़ी पकड़ ली। डीएम का कहना है कि फोटो फोटोशॉप की मदद से बनाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने लेखपाल अब्दुल मुकीम को निलंबित करने के आदेश एसडीएम को दिए। दूसरी तरफ, इस तरह की कुछ अन्य फाइलें सामने आईं, जिसमें लेखपाल की रिपोर्ट शक के दायरे में हैं। डीएम ने अब ऐसी फाइलों की जांच कराने और खनन अधिकारी को खुद मौके पर जाकर देखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘पूरनपुर क्षेत्र से एक खनन की फाइल आई थी। उसमें लेेखपाल द्वारा दी गई रिपोर्ट में खामी थी। फाइल निरस्त कर दी है। लेखपाल को निलंबित करने के आदेश एसडीएम पूरनपुर को दिए हैं। अब जिस फाइल में गड़बड़ी मिली तो संबंधित किसी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।’
- पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed