फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Layout is not passed from District Panchayat but loan is available from banks

Pilibhit News: जिला पंचायत से लेआउट पास नहीं पर बैंकों से मिल रहा ऋण

Fri, 15 Mar 2024 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Layout is not passed from District Panchayat but loan is available from banks
पीलीभीत। ग्रामीण क्षेत्र में भूखंडों पर बनने वाले व्यावसायिक और आवासीय भवनों के लिए जिला पंचायत से नक्शा पास कराना पड़ता है। बाद ही बैंकों से ऋण मिलता है, लेकिन यहां कई भवनों का निर्माण बिना नक्शा पास कराए हो रहा है। नियमों की अनदेखी कर बैंकों से ऋण दिया जा रहा है। इसको लेकर अपर मुख्य अधिकारी ने एलडीएम को पत्र लिखा है। स्वीकृत लेआउट पर ही ऋण देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

एलडीएम को भेजे गए पत्र में अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यावसायिक, गैर व्यावसायिक, निजी भवनों, संस्थाओं के भवनों के लेआउट उनके मानचित्र के आधार पर जिला पंचायत से स्वीकृत होते हैं। इसके बाद ही निर्माण शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन

इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में बिना जिला पंचायत से बिना नक्शा पास कराए ही लोग बैंकों से ऋण लेकर गलत तरीके से निर्माण करा रहे हैं। कहा कि जिले के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को इसको लेकर निर्देशित किया जाए कि जिला पंचायत से स्वीकृत लेआउट के बाद ही ऋण जारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed