{"_id":"6509edd9fcb18bff8200b7e4","slug":"lawyers-took-out-a-silent-procession-in-puranpur-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4452-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर में वकीलों ने निकाला मौन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर में वकीलों ने निकाला मौन जुलूस
Wed, 20 Sep 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में मौन जुलूस निकालते वकील । संवाद
पूरनपुर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को वकीलों ने नगर में मौन जुलूस निकाला। बार काउंसिल को हड़ताल वापस लेने पर पुन: विचार करने, हापुड़ के डीएम-एसपी को हटाने, दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने की मांग की।
अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी हड़ताल 22 सितंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद जिला और मंडल बार काउंसिल के निर्देश पर अगली रणनीति तय की जाएगी। मंगलवार को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में वकीलों ने नगर में मौन जुलूस निकाला। तहसील परिसर से शुरू हुआ जुलूस स्टेशन रोड, माधोटांडा रोड़, पुरानी स्टेट बैंक बिल्डिंग, बाजार रोड होते हुए तहसील परिसर पहुंचकर समाप्त हो गया।