फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lawyers submitted a memorandum in protest against the doctor murder case

Pilibhit News: चिकित्सक हत्याकांड के विरोध में वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 23 Aug 2024 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lawyers submitted a memorandum in protest against the doctor murder case
पीलीभीत में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।संवाद
पीलीभीत। कोलकता में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पीलीभीत के अधिवक्ताओं ने भी विरोध जताया। हड़ताल पर रहने के बाद जजी परिसर से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को सौंपा।
विज्ञापन

सेंट्रल बार, सिविल बार व संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से घटना को लेकर विरोध जताया। दिन में करीब 12 बजे अधिवक्ता जजी परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद बांह पर काला फीता बांधने के साथ तख्तियां थामकर जुलूस निकाला। महिला अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। महिलाओं को सुरक्षा देने को लेकर भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद टनकपुर मार्ग से होकर अधिवक्ता जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पहले नारेबाजी की गई इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस दौरान सिविल बार के अध्यक्ष विवेक पांडेय, संयुक्त बार के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, सेंट्रल बार के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, तीनों बार के सचिवों के अलावा स्नेहा लता तिवारी, विनीता सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed