फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lawyer who came to get wire fencing done at Tudon was attacked with intent to kill

Pilibhit News: तूदों पर तार फेंसिंग कराने पहुंचे वकील पर जान से मारने की नीयत से हमला

Thu, 14 Nov 2024 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lawyer who came to get wire fencing done at Tudon was attacked with intent to kill
पूरनपुर। भाभी की जमीन पर तूदाबंदी के बाद तार फेंसिंग कराने पहुंचे वकील पर जमीन बिक्री करने का दवाब बनाया गया। मना करने पर वकील पर जान से मारने की नीयत से हमले की कोशिश की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सुखदेव सिंह, शकील और उसके 22 अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना कलीनगर मार्ग के समीप की है। गांव खाता निवासी वकील दामोदर प्रसाद यादव ने बताया कि उनकी भाभी प्रेमा देवी के नाम गांव खाता और मकरंदुपर जमीमा पूरनपुर में जमीन है। एसडीएम के 2022 के आदेश के अनुपालन में सरकारी कर्मचारियों ने मकरंदपुर जमीमा पूरनपुर की जमीन पर तूदाबंदी की थी।
विज्ञापन

उक्त जमीन पर 13 जून को अनूप, अमन, शिवकुमार आदि को लेकर तार फेंसिंग कराने पहुंचा। आरोप है कि मौके पर पहुंचे सुखदेव सिंह, शकील ने अपने 20-22 साथियों के साथ पहुंचकर जमीनों की खरीद-फरोख्त करने की जानकारी देकर जमीन देने को कहा। जमीन देने से मना करने पर आरोपी आग बबूला हो गए। तूदे उखाड़ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोकने की कोशिश पर आरोपियों ने जान से मारने की कोशिश की। सुखदेव सिंह ने गुप्पी मारकर घायल करने की कोशिश की। पीछे हटने पर उसकी जान बच सकी। आरोपियों ने दोबारा जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed