{"_id":"5895c5f24f1c1b4a40e82e5e","slug":"law-s-death-in-a-road-accident-brother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बहनोई की मौत, साला घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बहनोई की मौत, साला घायल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Law's death in a road accident, brother injured
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया-जहानाबाद रोड पर बिसेन गांव के पास भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार भजनलाल की मौत हो गई। जबकि उसका साला अजय कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। जहानाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिसरनटोला निवासी 28 वर्षीय भजनलाल मजदूरी करता था। 21 फरवरी को भजनलाल की साली मीरादेवी की शादी होना तय है। शुक्रवार को भजनलाल अपने साले भूड़ा कैमोर निवासी अजय कुमार के साथ अमरिया शादी के कार्ड लेने गए थे। वहां से देर शाम घर लौटते समय रास्ते में फरदिया व लक्ष्मीपुर गांव में कुछ कार्ड बांटे। बिसेन गांव के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में किसी भारी वाहन में टक्कर मार दी। इसमें भजनलाल व अजय कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए। देर रात होमगार्ड कदीर अहमद ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जहानाबाद ले जाया गया। जहां भजनलाल को मृत घोषित कर दिया। अजय कुमार को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। इसका पता लगने पर शनिवार को परिवारीजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन