फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lathi-baazi was used in a dispute over the construction of a platform, six injured

Pilibhit News: चबूतरा बनाने के विवाद में चले लाठी डंडे, छह घायल

Sun, 04 Aug 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Lathi-baazi was used in a dispute over the construction of a platform, six injured
गजरौला। गांव सिरसा सरदहा में चबूतरे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

गांव में चबूतरे को लेकर दो पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। पूर्व में हुए विवाद की जानकारी लगने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों का शांतिभंग में चालान भी किया था। शनिवार को दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। बताया जा रहा है कि चबूतरा बनाने से मार्ग की चौड़ाई कम हो रही है। इसका दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। जानकारी के बाद रिछौला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed