फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Last rites of dead people of Bhansuda accident performed

Pilibhit News: भंसुडा हादसे के मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 22 Apr 2024 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Last rites of dead people of Bhansuda accident performed
डीजे की धमक से गिरी दीवार के मलबे में दबकर हुई थी दो युवकों की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर । डीजे की धमक से गिरी कच्ची दीवार के मलबे में दबकर दो युवकों की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम मृतकों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। सोमवार सुबह परिजनों ने गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भंसुडा में शनिवार की रात डीजे की धमक से शादी में दावत खा रहे लोगों पर कच्ची दीवार गिर गई थी। शादी गांव के छेदालाल के घर में थी। हादसे में गांव के ही महावीर और रिश्तेदारी में आए बरेली के थाना भुता के गांव लहिया कोठे निवासी चंद्रवीर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिए। शव पहुंचते ही घरों में कोहराम मच गया। सगे-संबंधियों ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया। सुबह गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में काफी भीड़ रही। बड़ागांव निवासी किसान नेता देव स्वरूप पटेल सोमवार को गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक स्तर से अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू ने सोमवार को गांव जाकर मृतक के घरवालों से जानकारी ली। अधिकारियों से वार्ता कर अति शीघ्र मुआवजा दिलवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed