फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Last June's record breaking heat, mercury reached 41

मौसम: पिछली जून के रिकार्ड तोड़ रही गर्मी, पारा 41 पर पहुंचा

Fri, 03 Jun 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Last June's record breaking heat, mercury reached 41
पीलीभीत। इस बार जून की गर्मी पिछले साल के रिकार्ड तोड़ रही है। पहले सप्ताह में ही उच्चतम पारा 41 पर पहुंच गया है। जबकि पिछली जून की शुरूआत में उच्चतम पारा इस बार के मुकाबले तीन से चार डिग्री तक कम रहा था। अब संभावना जताई जा रही है कि एक सप्ताह में पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

इस साल मई में भी पिछले साल के मुकाबले ज्यादा गर्मी पड़ी। हालांकि मई में बारिश होने से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन जून शुरू होते ही सूरज फिर तेवर दिखाने लगा है। पिछले तीन दिन में ही उच्चतम पारा चार डिग्री तक बढ़ गया। पिछले साल की तुलना की जाए तो इस बार जूून ज्यादा गरम है। पिछले साल जून की शुरूआत में पारा चालीस से नीचे रहा था। पिछले तीन दिनों की ही बात की जाए तो अधिकतम तापमान 37 से बढ़कर 41 डिग्री पर पहुंच गया जो पिछली जून के मुुकाबले करीब चार डिग्री ज्यादा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्म हवाओं के थपेड़े और चिलचिलाती धूप बेहाल कर रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस ढाका का कहना है कि आने वाला सप्ताह काफी गरम रह सकता है। उन्होंने संभावना जताई कि पारा अगले दो तीन दिन में ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

धूप से आकर तुरंत कूलर या एसी में न बैठें
भीषण गर्मी सेहत के लिए भी काफी नुकसानदायक हो सकती है। जरा सी चूक सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर के अनुसार अगर आप लगातार धूप में हों और उसके बाद तुरंत एसी या कूलर के सामने बैठ जाते हैं तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे बचें। शरीर का तापमान सामान्य होने के बाद ही कूलर या एसी चलाएं। गर्मी में तुरंत ठंडा पानी न पिएं। उन्होंने बताया कि अगर लगातार एसी या कूलर के सामने बैठ रहे हैं तो तुरंत धूप में न निकलें। शरीर का तापमान सामान्य होने के बाद ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed