{"_id":"6aecca70f21f7f39ff041a56","slug":"large-drug-trafficking-network-police-left-empty-handed-pilibhit-news-c-4-bly1048-1002594-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नशीली दवाओं के कारोबार का बड़ा नेटवर्क, पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नशीली दवाओं के कारोबार का बड़ा नेटवर्क, पुलिस के हाथ खाली
Thu, 05 Nov 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बीते दिनों पूरनपुर में 5.57 लाख से अधिक प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल की बरामदगी ने जिले में नशीली दवाओं के बड़े कारोबार की पोल खोल दी है। लाखों की खेप पकड़े जाने और एक आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस अभी तक इस नेटवर्क की जड़ तक नहीं पहुंच सकी है। मुख्य आरोपी मेडिकल संचालक तारिक खान भागा हुआ है। जांच में उसके रिश्तेदारों और करीबियों के भी इस धंधे से जुड़े होने की आशंका सामने आ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि तारिक का एक रिश्ते का चाचा भी करीब तीन साल पहले नशीली दवाओं के कारोबार में जेल जा चुका है। उस समय औषधि विभाग की छापेमारी में उसके मेडिकल स्टोर और घर से नशीली दवाएं बरामद हुई थीं।
28 अक्तूबर को पूरनपुर पुलिस ने मंडी समिति के पास स्थित गोदाम से 43 गत्तों में रखे 5,57,760 प्रतिबंधित व नशे के कैप्सूल बरामद किए थे। इस मामले में दानिश को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने बताया था कि उसका भाई तारिक माधोटांडा में मेडिकल स्टोर चलाता है और उसी के कहने पर वह गोदाम से कैप्सूल लेकर जा रहा था।
इसके बाद से पुलिस तारिक की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक वह हाथ नहीं आया है। इस पूरे मामले में तारिक के रिश्ते के चाचा का नाम भी चर्चा में है। एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि पुलिस टीमें लगातार मामले में गहनता से जांच कर रही हैं। नेटवर्क में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- --
रिश्तेदारों के सहारे चल रहा था कारोबार
पुलिस को आशंका है कि नशीली दवाओं का यह कारोबार केवल दो सगे भाइयों तक सीमित नहीं है। माधोटांडा में रहने वाले कुछ रिश्तेदारों और अन्य करीबियों के नाम भी जांच में सामने आ रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित कैप्सूल कहां से खरीदे जाते थे, गोदाम तक कैसे पहुंचते थे और किन मेडिकल स्टोरों या लोगों को उनकी सप्लाई की जाती थी।
-- --
देहात से नेपाल सीमा तक फैले तार
जांच में कैप्सूलों की सप्लाई का दायरा काफी बड़ा होने की आशंका है। पुलिस को देहात क्षेत्र के साथ नेपाल सीमा तक इसकी सप्लाई किए जाने का इनपुट मिला है। इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूलों की बरामदगी ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि लंबे समय से चल रहे इस कारोबार पर संबंधित विभागों की नजर क्यों नहीं पड़ी। अब पुलिस को कैप्सूलों के स्रोत, खरीद-फरोख्त के हिसाब और सप्लाई में इस्तेमाल किए जाने वाले रास्तों का पता लगाना है।