फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Land sold by tampering with records, report on SP's order

Pilibhit News: अभिलेखों में हेराफेरी कर बेची जमीन, एसपी के आदेश पर रिपोर्ट

Sat, 07 Jun 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 07 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Land sold by tampering with records, report on SP's order
अमरिया। आरोपी ने अभिलेखों में हेराफेरी कर जमीन पर लिए गए 11 लाख रुपये का ऋण छिपाकर रजिस्ट्री करा दी। दाखिल खारिज पर रोक लगने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव उत्तमनगर निवासी हरवंश सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 जुलाई 2022 को 2.870 हेक्टेयर जमीन उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के तहसील किच्छा के गांव महाराजपुर निवासी दर्शन सिंह व बलदेव सिंह से खरीदी थी।
विज्ञापन

जमीन खरीदते समय जो खतौनी उन्हें दी गई उस पर कर्ज अंकित नहीं था। पीड़ित ने जमीन की पूरी कीमत 94 लाख आरटीजीएस के माध्यम से विक्रेता के एक्सिस बैंक के खाते में जमा करा दी। दाखिल खारिज के समय खतौनी निकालने पर एचडीएफसी बैंक रुद्रपुर का 11 लाख रुपये का ऋण अंकित निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैनामे के समय आरोपियों ने फर्जी खतौनी दिखाकर उसके के साथ धोखाधड़ी की। इसमें सौदा कराने वाले थाना अमरिया क्षेत्र के गांव बगनेरा निवासी केवल सिंह भी शामिल थे। एसपी के आदेश पर अमरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed