फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Land erosion has slowed down, erosion and flood victims continue to protest

Pilibhit News: धीमा हुआ भूकटान, कटान-बाढ़ पीड़ितों का धरना जारी

Fri, 30 Aug 2024 04:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Land erosion has slowed down, erosion and flood victims continue to protest
पूरनपुर क्षेत्र के गांव खिलकिया बरगदिया में धरना स्थल पर बैठे लोग।स्रोत: ग्रामीण
पूरनपुर। गांव खिरकिया बरगदिया में बाढ़ और कटान का सर्वे शुरू न होने, मुआवजा न मिलने के विरोध में मंगलवार से शुरू हुआ पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। गांव के समीप भूकटान बृहस्पतिवार को धीमा पड़ गया। बाढ़ खंड की ओर से कटान रोकने के लिए सौंपे गए तारों को नदी किनारे बांधना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


नदी का जलस्तर काफी कम होने से गांव खिरकिया बरगदिया के समीप दो दिन से तेजी से हो रहा भूकटान बृहस्पतिवार को धीमा पड़ गया। बाढ़ खंड की ओर से कटान रोकने को दिए गए तारों को गांव के लोगों ने नदी किनारे पहुंचकर पेड़ की टहनियों, झांड़ियों, लकड़ी के डंडों को आपस में करने के बाद बांधना शुरू कर दिया। ताकि कटान शुरू होने पर उसे रोका जा सके।
विज्ञापन


--
सर्वे के बाद मुजावजा न मिलने पर एसडीएम को भेजा पत्र

चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने एसडीएम को पत्र भेजकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत चंदिया हजारा का गांव भुरजनिया नदी के दूसरे पार है। शारदा की बाढ़ और कटान से गांव भुरजनिया के 99 प्रतिशत किसानों की फसलें नष्ट हो गईं हैं। नुकसान का लेखपाल ने सर्वे भी किया। मगर अब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed