{"_id":"696fdb50a06c88e5bc014c67","slug":"lakshya-in-road-safety-awareness-speech-sanchita-won-in-quiz-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-152233-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क सुरक्षा जागरूकता भाषण में लक्ष्य, क्विज में संचिता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क सुरक्षा जागरूकता भाषण में लक्ष्य, क्विज में संचिता ने मारी बाजी
विज्ञापन
गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब, एनसीसी और एनएसएस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत भाषण और क्विज प्रतियोगिता कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्य और क्विज में संचिता देवल ने पहला स्थान पाया।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम जैसे विषयों पर विचार रखे। इसमें लक्ष्य ने पहला, सोनिया मंडल ने दूसरा, पंकज राठौर ने तीसरा स्थान पाया। क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इसमें संचिता देवल पहले, अश्मित कुमार दूसरे, हरनीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
निर्णायक मंडल में डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. अर्निका दीक्षित, डॉ. अंशिका शर्मा, डॉ.अंकित गुप्ता, डॉ. जयनारायण, डॉ. मृदुला शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नियमों का पालन करने को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम समन्वयक शाहिद खान ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियम जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलू हैं। खुद नियमों का पालन करने के साथ अन्य लोगों को जागरूक करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --