{"_id":"58bc55664f1c1b056de7ea03","slug":"ksenge-imitators-four-screws-on-the-mobile-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सचल दल कसेंगे नकलचियों पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सचल दल कसेंगे नकलचियों पर शिकंजा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जिले में नकलविहीन परीक्षा हो, इसको लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए चार सचल दल बनाए गए है। 16 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसको लेकर जिले में 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 11 राजकीय विद्यालय, 21 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, 56 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केन्द्रों पर इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 54836 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल परीक्षा में 29790 परीक्षार्थी, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 25046 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
छह सचल दल करेंगे निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा हो, इसको लेकर चार सचल दलों का गठन किया गया है। यह दल परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। इसमें डीआईओएस अनिल कुमार मिश्र, बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी, डायट प्राचार्य, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने को सचल दल गठित कर दिए गए है।
विज्ञापन
- अनिल कुमार मिश्र, डीआईओएस