फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kribhco Center and IFFCO e market will not be able to sell fertilizers

कृभको सेंटर और इफको ई बाजार नहीं बेच पाएंगे खाद

Mon, 17 Oct 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Kribhco Center and IFFCO e market will not be able to sell fertilizers
तीन विक्रेताओं को पीओएस मशीनें जमा करने को कहा
विज्ञापन

पांच समितियों की भी जांच शुरू, नहीं दे सके दस्तावेज
पीलीभीत। खरीफ की फसलों में अप्रैल से अगस्त के बीच मानकों से अधिक डीएपी बेचने के मामले में पांच सहकारी समितियों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। तीन विक्रेताओं के प्राधिकार पत्र निरस्त करते हुए उन्हें पीओएस मशीन कार्यालय में जमा कराने के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें एक कृभको समिति और इफको बाजार पूरनपुर भी शामिल है।
जिले में टॉप 20 डीएपी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा अप्रैल से अगस्त के बीच की गई डीएपी बिक्री का रिकॉर्ड निकाला गया तो नौ विक्रेता ऐसे मिले जहां मानकों से ज्यादा डीएपी की बिक्री की गई थी। इसमें पांच सहकारी समितियां, एक निजी उर्वरक विक्रेता, एक औधानिक उत्पादन विपरण सहकारी समिति इंद्रानगर, एक कृभको केंद्र पूरनपुर और इफको ई-बाजार पूरनपुर के नाम सामने आए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने सभी को नोटिस जारी किए। सभी ने अपना स्पष्टीकरण दिया। पांच समितियों द्वारा बिक्री के सही दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद एआर कोऑपरेटिव वीर विक्रम को इन समितियों की जांच कर कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा गया है। वहीं जिला कृषि अधिकारी ने मैसर्स पीलीभीत खाद निगम मंडी समिति, मैसर्स इंद्रानगर औधानिक उत्पादन विपरण सहकारी समिति इंद्रानगर और मैसर्स इफको ई-बाजार पूरनपुर का प्राधिकार पत्र निरस्त करते हुए पीओएस मशीनें कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिला कृषि अधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं कि विक्रेता और सहकारी समितियां बिना खतौनी या जमीन की संस्तुति के बगैर किसी को उर्वरक नहीं बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानकों से ज्यादा डीएपी बेचने पर और बिक्री के सही रिकॉर्ड न देने पर मैसर्स पीलीभीत खाद, मैसर्स इंद्रानगर औधानिक उत्पादन विपरण सहकारी समिति और मैसर्स इफको ई-बाजार पूरनपुर के प्राधिकार पत्र निरस्त करते हुए पीओएस मशीनें जमा करने के निर्देश दिए हैं।
-डॉ. विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed