फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   korona virus

शासन से मिली 51 संदिग्धों की सूची, सीएमओ ने 20 टीमें लगाईं

Thu, 16 Apr 2020 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
korona virus
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद शासन स्तर से भी निगरानी की जा रही है। दूसरे प्रांतों से आने वाले 51 कोरोना संदिग्धों की सूची स्वास्थ्य विभाग को शासन से मिली है। इसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग इनको तलाश कर स्क्रीनिंग कराने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर यूपी कोविड 19 एप्प और सीएम हेल्पलाइन पर दूसरे प्रांतों और विदेश से आने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इनका संज्ञान लेकर अब शासन स्तर से सूची तैयार की गई है। इसके तहत सीएमओ डॉ.सीमा अग्रवाल को 51 संदिग्धों की सूची बृहस्पतिवार को भेजी गई है। इसमें ऐसे लोग शामिल हैं जो दूसरे प्रांत या फिर विदेश यात्रा कर जिले में आए हैं। सीएमओ ने सूची को निगरानी और स्क्रीनिंग में लगाई गई 20 टीमों को भेज कार्रवाई शुरू करा दी है। सीएमओ ने बताया कि सभी का सत्यापन कराया जाएगा। संदिग्धों की तलाश कराई जा रही है। अगर किसी में लक्षण मिलते हैं तो सैंपल जांच को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed