फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   korona virus

निजामुद्दीन से आए एक यवक समेत 11 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

Sun, 12 Apr 2020 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
korona virus
पीलीभीत। दिल्ली के निजामुद्दीन दरगाह से आए युवक सहित 11 लोगों की जांच निगेटिव आई है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित युवक सहित 16 लोगों की जांच रिपोर्ट आना अभी शेष है। 11 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव के बाद स्वास्थ्य महकमे ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह से वापस आए एक युवक सहित अन्य कई लोगों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। इसमें कोरोना संक्रमित अमरिया के युवक का भी सैंपल था। शनिवार को जब लखनऊ से जांच रिपोर्ट आई तो दरगाह से आने वाले युवक सहित 11 लोगों में कोरोना का संक्रमण नहीं बताया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को घर भेजने की तैयारी चल रही है। इधर कोरोना संक्रमित अमरिया के युवक की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आ सकी है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि 11 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 16 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। शनिवार को भी 17 लोगों के सैंपल भेजे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed