फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   korona virus

नेपाल से आने वालों पर नजर रखेंगे सीमावर्ती गांवों के प्रधान और सचिव

Thu, 19 Mar 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
korona virus
पीलीभीत। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को इंडो-नेपाल बार्डर से सटे गांवों के प्रधान और सचिव अब नेपाल से आने वाले व्यक्तियों पर पैनी निगाह रखेंगे। इसकी सूचना संबंधित पुलिस चौकी को देंगे। सीडीओ के निर्देेश पर बार्डर एरिया से 16 ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिवों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। प्रदेश में यह वायरस स्टेज टू में है। यदि यह वायरस स्टेज थ्री में पहुंच जाता है तो इसकी स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी। इसके मद्देनजर प्रमुख सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने नेपाल सीमा से आने वालों पर निगरानी करने के आदेश जारी किए हैं। इसी क्रम में गांव वमनपुर भागीरथ,सिंघांडा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, सिद्धनगर, बंदरबोझ, नौजल्हा नकटहा, गभिया सहराई, बूंदीभूड़, नगरियाखुर्दकलां, मटैयालालपुर, महाराजपुर, रमनगरा, धुरिया पलिया, सिमरा ताल्लुके महाराजपुर, राजपुर ताल्लुके महाराजपुर और मैनी गुलडिय़ों के प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने बताया कि इन ग्राम प्रधानों और सचिवों को संबंधित पुलिस चौकी के समन्वय से नेपाल से आने वालों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed