फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   korona virus

विदेशों से लौटे 22 और यात्री जिले में पहुंचे...दो अन्य ढूंढे नहीं मिल रहे

Thu, 19 Mar 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
korona virus
पीलीभीत। विदेश से जनपद में 22 और यात्री और पहुंच गए हैं। इसकी सूची भी स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त करा दी गई है। इन यात्रियों की ट्रेसिंग में देरी की जानकारी पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने यात्रियों को जल्द ट्रेस कर निगरानी में लेने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग पूर्व में विदेश से लौटे दो यात्रियों को नहीं ढूंढ सका है।
विज्ञापन

शासन द्वारा मंगलवार शाम को विदेश से लौटे 22 और यात्रियों की नई सूची भेजी गई है। इसमें पीलीभीत के चार, पूरनपुर के आठ, दस यात्री अमरिया के रहने वाले हैं। सूची मिलते ही सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने टीमों को भेजा। सूची में शामिल यात्रियों को ट्रेस कर उनकी निगरानी में निर्देश दिए। इस बीच डीएम वैभव श्रीवास्तव भी ने विदेश से लौटने वाले यात्रियों के संबंध में सीएमओ से जानकारी ली। उनकी ट्रेसिंग का काम धीमी गति से होने पर नाराजगी भी जताई। डीएम की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने यत्रियों की ट्रेसिंग का कार्य तेज करते हुए उन्हें निगरानी में लेना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों नौ यात्रियों की सूची में शामिल सात को निगरानी में ले लिया गया था, लेकिन दो यात्रियों का काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नाम पता गलत होने के चलते दो यात्री ट्रेस नहीं हो सके हैं। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

दिन भर में एक भी मरीज क्यूरेंटाइन सेंटर में शिफ्ट नहीं
शासन ने इटली समेत सात देशों से आने वाले यात्रियों को क्यूरेंटाइन सेंटर में 14 दिन तक निगरानी में रखने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएमओ कार्यालय के नवनिर्मित भवन को क्यूरेंटाइन सेंटर बनाया है। बुधवार को सख्ती के चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिन भर विदेश से आए लोगों को क्यूरेंटाइन सेंटर में शिफ्ट करने की कवायद चलाई, लेकिन शाम तक एक भी व्यक्ति को शिफ्ट नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने विदेश से आए 22 और यात्रियों की सूची भेजी है। टीमों द्वारा अधिकांश यात्रियों को ट्रेस कर निगरानी शुरू की गई है। क्यूरेंटाइन सेंटर में बृहस्पतिवार को विदेश से आए कुछ लोगों को शिफ्ट किया जाएगा।
- डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed