{"_id":"69766011c698f8fa370b6906","slug":"kitchen-items-should-be-cheaper-women-related-products-should-get-tax-exemption-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-152511-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रसोई का सामान हो सस्ता, महिला संबंधी उत्पादों के टैक्स में मिले छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रसोई का सामान हो सस्ता, महिला संबंधी उत्पादों के टैक्स में मिले छूट
Sun, 25 Jan 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
इंदु बाला
पीलीभीत। केंद्रीय बजट में घरेलू महिलाओं को भी खासी उम्मीदें है। बढ़ती महंगाई जहां महिलाओं के लिए चुनौती है, तो वहीं आने वाले केंद्रीय बजट में घरेलू महिलाओं को उनकी रसोई में गैस सिलिंडर और खाद्य पदार्थों में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं निजी संस्थाओं में कार्यरत महिलाओं को कहना है कि सरकार को महिलाओं के लिए न्यूनतम वेतन का प्रावधान भी बजट में रखना चाहिए। जिससे उनका शोषण न हो सके। बढ़ती महंगाई का बोझ और काम व परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना उनके लिए चुनौती है। महिलाओं का कहना है कि बजट में उनके लिए विशेष प्रावधान दिया जाए। साथ ही महिला संबंधी उत्पादों में लगने वाले टैक्स की दरों को कम किया जाए।
-- -- -- --
केंद्रीय बजट में महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान की जरूरत है। कॉस्मेटिक सहित अन्य महिला उत्पादों में लगने वाले टैक्स में छूट दी जाए।- इंदुबाला।
-- -- -- -
रसोई के सामानों में लगने वाले टैक्स में छूट मिलें। साथ ही बढ़ते सिलिंडरों के दामों में कमी लाए जाए। जिससे आम लोगों का बजट स्थिर बना रहे। -नीलम कुमारी।
-- -- -- --
स्वास्थ्य शिक्षा सहित अन्य जरूरी वस्तुओं में लगने वाले टैक्स में राहत दी जाए। जिससे सभी वर्गों को लाभ मिल सके।-मिकिल गंगवार।
कामकाजी महिलाओं के लिए परिवहन सेवाएं बेहतर हो सके। साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।-बिंदु।