फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kissan

एनपीके के साथ जबरन दे रहे नैनो यूरिया, किसानों का हंगामा

Sun, 30 Oct 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
kissan
बरातबोझ सहकारी समिति पर खाद लेने पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सहकारी समितियों के सचिव खाद वितरण में मनमानी चला रहे हैं। किसानों को जबरन नैनो यूरिया दी जा रही है। जो किसान नैनो यूरिया नहीं ले रहा, उसे खाद देने से मना कर दिया जा रहा है। ताजा मामला सहकारी समिति बरातबोझ का सामने आया है। यहां किसानों ने शनिवार को हंगामा किया। मामला एआर को-ऑपरेटिव तक पहुंचा। एआर को-ऑपरेटिव ने खाद वितरित कर रहे सहयोगी को फटकार लगाई और किसानों को खाद वितरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन ने इस बार नैनो यूरिया को लेकर जिले को 75 हजार बोतलें बेचने को लक्ष्य दिया है, लेकिन ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है कि किसानों को जबरन नैनो यूरिया दिया जाए। दूसरी तरफ आरोप है कि सहकारी समितियां जबरन किसानों को नैनो यूरिया दे रही हैं। बरातबोझ सहकारी समिति पर डीपीए खाद नहीं है। यहां एनपीके की उपलब्धता है। शनिवार को कई किसान गेहूं की बुआई के लिए खाद लेने पहुंचे तो उनसे कह दिया गया कि बिना नैनो यूरिया एनपीके खाद नहीं मिलेगी। खाद लेने आए बाबूराम ने बताया कि चार बीघा गेहूं की बुआई करनी है। एक बैग एनपीके लेने आए थे, लेकिन यहां नैैनो यूरिया लेने पर मजबूर किया गया, जबकि बुआई में नैनो यूरिया की जरूरत नहीं है। अब 240 रुपये की बोतल के लिए रुपये कहां से लाएं। इससे अच्छा तो निजी दुकान से डीएपी ले लेते।
विज्ञापन

आरोप है कि यहां देवी राम, राम स्वरूप, मोहन, नन्हे आदि किसानों को खाद देने से मना कर दिया गया। खाद वितरित कर रहे राजा राम का कहना है कि सचिव ने आदेश दिए है कि बिना नैनो यूरिया के खाद किसी को नहीं दी जाए। सचिव मौके पर नहीं थे, लिहाजा किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि छोटे किसानों एक कट्टा खाद पर एक बोतल नैनो यूरिया दी जा रही है। जबकि बड़े किसानों को बिना नैनो यूरिया के ही खाद देदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एआर को-ऑपरेटिव बोले, किसानों को नैनो यूरिया के लिए मजबूर नहीं कर सकते
मामला एआर को-ऑपरेटिव वीर विक्रम तक पहुंचा। उन्होंने खाद वितरित कर रहे सहयोगी को फटकारा और कहा कि शासन से ऐसे कोई निर्देश नहीं हैं। किसानों को नैनो यूरिया के लिए मजबूर न करें। किसानों को जागरूक करें और खड़ी फसल पर इसका उपयोग किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस बाबत सभी समितियों को निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed