{"_id":"612a88818ebc3e79e8304939","slug":"kisan-pilibhit-news-bly4578314112","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को फसलों का मिले सही दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को फसलों का मिले सही दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।
राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों का कहना था कि किसानों को फसलों के तैयार करने में लागत बढ़ गई है, मगर फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। सरकार का किसानों की आय दोगुनी करने का वादा जुमला झूठा साबित हो रहा है। किसान परेशान हैं। दवाई के लिए पैसे न बच्चों की पढ़ाई के लिए। इसके बाद भी सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। नौ माह से किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, मगर सरकार सुनने को तैयार नहीं है। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में गन्ने का बकाया भुगतान मय ब्याज के तत्काल कराने, आगामी सत्र लाभकारी मूल्य घोषित कराने, गन्ना ढुलाई भाड़ा खत्म कराने, बिजली मुफ्त, डीजल में सब्सिडी, कृषि यंत्रों की खरीद के लिए बिना ब्याज का ऋण दिलाने समेत नौ मांगे शामिल रहीं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष आरिफ हजरत खां, युवा जिलाध्यक्ष फहीम खान, जिला महासचिव फसाहत रसूल, नगराध्यक्ष हरिराम शर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूरनपुर में भी किसानों ने रखी अपनी मांगें
राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया। ज्ञापन में शीघ्र समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
रालोद के जिला संयोजक मोहम्मद असद हुसैन खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में दिया। ज्ञापन में कहा गया कि फसलों की लागत बढ़ने के बाद भी किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसानों की आय दोगुनी होने का वायदा जुमला बनकर रह गया है। नौ महीने से किसान कृषि कानूनों के लिए आंदोलन कर रहे है। एमएसपी गारंटी की मांग की जा रही है। मगर सरकार आंदोलन को विफल करने में जुटी है। ज्ञापन में बकाया गन्ना मूल्य मय ब्याज के कराने, भुगतान न होने तक किसानों की देनदारियों पर रोक लगवाने, किसी भी चीनी मिल को गन्ना बिक्री की छूट देने, गन्ना ढुलाई का भाड़ा समाप्त करने, किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए, डीजल सब्सिडी पर दिया जाए, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा कराने आदि की मांग की गई।
कार्यकर्ताओं ने किया वीएम सिंह का स्वागत
दिल्ली से लखीमपुर जा रहे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह का शनिवार को नगर के ईदगाह चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह शनिवार को सुबह दिल्ली से बीसलपुर होते हुए लखीमपुर के कस्बा खम्भार खेड़ा स्थित चीनी मिल गेट पर किसानों द्वारा चलाए जा रहे धरने में भाग लेने जा रहे थे। नगर के ईदगाह चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संगठन के मंडल संयोजक गुल्लू पहलवान, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार, हरद्वारीलाल भगवानदास, देवेंद्र कुमार, साधुराम, योगेंद्र कुमार, रामदास, रामकिशन, प्रेमपाल, कैलाश चंद्र, तोताराम, रामेश्वर दयाल, विजय पाल और प्रेमपाल गंगवार आदि कार्यकर्ता शामिल थे।