{"_id":"f221e14276334795fddbef8eb0966143","slug":"kisan-dead-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का तीसरे दिन तालाब में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का तीसरे दिन तालाब में पड़ा मिला शव
पूरनपुर।
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
घर से खेत देखने निकले गांव हरसिंहपुर निवासी किसान 70 वर्षीय जागीर सिंह
विज्ञापन
का शव तीसरे दिन घर से कुछ दूरी पर तालाब में पड़ा मिला। परिवार के लोग
जमीनी रंजिश होने के कारण हत्या का आरोप लगा रहें हैं। जबकि पुलिस डूबने से
मौत होने की आशंका व्यक्त कर रही है।
सुखविंदर कौर ने बताया कि उसके पिता मंगलवार को पूरनपुर के बल्देव सिंह की बाइक पर बैठकर रामनगर में गन्ने का खेत देखने की बात कहकर घर से निकले थे। तब से वापस घर नहीं आए। पिता का शव तालाब में पड़े होने की सूचना एक व्यक्ति ने गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे घर पहुंचकर दी। सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हुए। सीओ बृजवीर सिंह, इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे। शव तालाब में जिस स्थान पर उतरा रहा था। उस स्थान पर डेढ़-दो फुट की गहराई में पानी था। किसान की जैकेट शव के पास पानी में पड़ी थी। उसका एक जूता कुछ दूरी पर जबकि दूसरा उसके हाथ के नीचे पानी में पड़ा था। उसके सिर पर चोट का निशान थे। किसान के पुत्र फुम्मन सिंह ने बताया कि ढाई एकड़ कृषि भूमि का पट्टा उसके पिता को मिला था। इसमें से आधा एकड़ भूमि गांव बेगपुर के एक किसान ने छीन कर अपने एक नौकर के नाम करा दी थी। जिसका मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि जमीन छीनने वाले से उसके पिता का कई बार विवाद हुआ था। रामनगर निवासी मृतक की चाची जसदीप कौर ने बताया कि मंगलवार को जागीर सिंह शाम करीब चार बजे बल्देव के साथ उसके घर पहुंचा था। मात्र कुछ मिनट रुककर वापस चला गया था।
0000
पिता-पुत्री रहते थे फार्म हाउस मेें
किसान जागीर सिंह की पत्नी का करीब डेढ़ दशक पहले निधन हो गया था। उसके तीनों पुत्रियों राजकिरन कौर, बलजिंदर कौर, सुखविंदर कौर की शादी हो गई। पुत्र फुम्मन सिंह एक ट्रक पर हेल्पर है। सुखविंदर कौर ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई। तब से वह अपने पिता के साथ रहती है।
000
डूबकर हुई किसान की मौत
पूछताछ में बल्देव ने मंगलवार की शाम को जागीर सिंह को घर जाने के लिए मैजिक पर बैठाने की जानकारी दी। किसान नशेड़ी था। तालाब किनारे शौच करते समय तालाब में गिरकर किसान की मौत होने का अनुमान है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
धर्मपाल सिंह, इंस्पेक्टर।