फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kidnapping report filed after three months on court orders

Pilibhit News: कोर्ट के आदेश पर तीन माह बाद दर्ज हुई अपहरण की रिपोर्ट

Tue, 05 Dec 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping report filed after three months on court orders
10 सितंबर से लापता है बीसलपुर का वीरू
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन माह बाद सोमवार को युवक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
मोहल्ला बाजार कटरा निवासी विमला देवी ने बताया कि उनका पुत्र वीरू उर्फ मंंजीत कुमार (29) 10 सितंबर को बारह पत्थर रोड स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गया था। उसके बाद वह रहस्यमय हालात में लापता हो गया। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं चला।
इस बीच विमला देवी को पता चला कि नगर के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने के मकसद से उनके पुत्र का अपहरण कर लिया है। विमला ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली और पुलिस अधिकारियों के कई चक्कर लगाए, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज हो पाई।
विज्ञापन

तब उसने न्यायालय की शरण ली। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में मोहल्ला पटेलनगर निवासी मीना देवी, विजेंद्र पाल, एसआरएम कॉलेज के पास वाली कॉलोनी के अजय और विनोद को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed