फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kidnapping accused escaping from police station caught on cctv in Pilibhit

Pilibhit News: टॉयलेट के बहाने थाने से भागा अपहरण का आरोपी, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा; देखें लाइव Video

Wed, 13 Aug 2025 11:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Aug 2025 11:46 AM IST
सार

पीलीभीत जिले से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। बरखेड़ा थाने से अपहरण का आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी के पीछे पुलिसकर्मी भागते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
kidnapping accused escaping from police station caught on cctv in Pilibhit
आरोपी का पीछा करते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपहरण के आरोपी को हिरासत में लिया। वह इतना शातिर निकला कि टॉयलेट जाने के बहाने से थाने से भाग गया। इसकी जानकारी होने पर थाने में खलबली मच गई। पुलिसकर्मी उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। आरोपी के भागने की घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सफाईकर्मी ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास भी किया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। 

विज्ञापन

पुलिस कर रही थी पूछताछ 
बताया जा रहा है कि थाने में दर्ज अपहरण के मामले के आरोपी सोहिल को थाने लाया गया था, जहां उससे पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान सोहिल ने टॉयलेट जाने का बहाना किया। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। थाने से आरोपी के भागने का पता चला तो हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी उसके पीछे भागे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ घटनाक्रम 
एक गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में आरोपी तेजी से भागता दिख रहा है। एक सफाईकर्मी और अन्य व्यक्ति ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास भी किया। उसके पीछे पुलिसकर्मी भी दौड़ते नजर आए। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि आरोपी सोहिल को पकड़ लिया गया है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed