फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Khirkiya Bargadia, Dhakkachant village became an island

Pilibhit News: खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट ग्राम बने टापू

Wed, 24 Jul 2024 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Khirkiya Bargadia, Dhakkachant village became an island
मुख्य सड़क पर जलभराव के विरोध में पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करते लोग।स्रोत:प्रदर्शनकारी
पूरनपुर। शारदा नदी उफनाने से चंदिया हजारा से खिरकिया बरगदिया और ढक्काचांट को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव कम नहीं हो रहा है। गांव खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट ग्राम टापू बन गए है। जलभराव कम न होने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन भी किया। डीएम को पत्र भेजकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन



गांव चंदिया हजारा से ग्राम पंचायत खिरकिया बरगदिया और ढक्काचांट को जाने वाली मुख्य सड़क पर नदी के उफनाने से हुआ जलभराव कम नहीं हो रहा है। ढक्काचांट के अलावा ग्राम पंचायत के गांव मंंगल कॉलोनी, विमल कॉलोनी, पहाड़ापुर कॉलोनी, महाराज कॉलोनी, परितोष कॉलोनी, नई बस्ती पुरबिया कॉलोनी, राजन कॉलानी, गांव खिरकिया बरगदिया, ध्रुव कॉलोनी की करीब आठ हजार से अधिक आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

लोगों के लिए यही सड़क आवागमन का एकमात्र रास्ता है। जलभराव होने से आवागमन करने वालों को चार से पांच फुट पानी में घुसकर आना-जाना पड़ रहा है। मुख्य सड़क पर जलभराव कम न होने से लोगों में रोष है। मंगलवार को लोगों ने जलभराव में खड़े होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही डीएम को पत्र भेजकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांंग की। पत्र पर विवेक सिंह चौहान, कृष्णा, लल्लन प्रसाद, अलवीर, मनोज, हरदीप सिंह, शिवशंकर, रामधारी, अजीज सिंह, सोनू कुमार, विक्रम आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed