{"_id":"615ca4f88ebc3e1ddd4ddc3d","slug":"khiri-kisan-hadsa-pilibhit-news-bly4619610190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवप्रीत के घर पहुंचे किसान नेता वीएम सिंह ने व्यक्त की शोक संवेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवप्रीत के घर पहुंचे किसान नेता वीएम सिंह ने व्यक्त की शोक संवेदना
विज्ञापन
लवप्रीत सिंह की शहादत को नमन करते किसान नेता वीएम सिंह।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लवप्रीत सिंह के घर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे किसान नेता वीएम सिंह को उस वक्त करंट का झटका लगा जब वह शहीद किसान लवप्रीत को नमन करने के लिए झुके और फ्रीजर के शीशे में उन्होंने हाथ रखा। उन्हें तेजी के साथ करंट लगा। किसी तरह से उन्होंने खुद को संभाला। वह वहां पर सवा घंटे रहे। किसान का परिवार हाल बेहाल था। वीएम सिंह ने बताया कि लवप्रीत सिंह अपनी दो बहनों के अकेले भाई थे। उनके संगठन में सक्रिय रहे हैं। लवप्रीत के परिवार से उनकी हमदर्दी है। संवेदना जाहिर करने के लिए वह बुधवार को सुबह चौखड़ा पहुंचे थे। उस वक्त डीएम लखीमपुर भी वहीं थे। प्रशासन ने परिवार वालों पर जल्दी से जल्दी अंतिम संस्कार का दबाव बनाया तो उन्होंने यही कहा कि जब रिश्तेदार आएंगे और परिजन राजी होंगे तभी अंतिम संस्कार होगा। इस पर प्रशासन राजी हो गया।
करंट लगा तो प्लग निकाला गया
किसान मनप्रीत सिंह ने बताया कि करंट के बाद प्लग निकाल गया। ताकि किसी को झटका न लगे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से मां-बहनों का बुरा हाल है। पीलीभीत के किसानों के संग वह भी संवेदना व्यक्त करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
करंट लगा तो प्लग निकाला गया
किसान मनप्रीत सिंह ने बताया कि करंट के बाद प्लग निकाल गया। ताकि किसी को झटका न लगे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से मां-बहनों का बुरा हाल है। पीलीभीत के किसानों के संग वह भी संवेदना व्यक्त करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन