फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Khichdi feast on Makar Sankranti, earned virtue by donating

Pilibhit News: मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज, दान कर पुण्य कमाया

Mon, 15 Jan 2024 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Khichdi feast on Makar Sankranti, earned virtue by donating
स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट
पीलीभीत। स्नान-दान के साथ रविवार को मकर संक्रांति पूरी श्रद्धा से मनाई गई। परंपरा के अनुसार लोगों ने तिल, गुड़, गजक, खिचड़ी दान कर भगवान सूर्य की आराधना की। जगह-जगह लोगों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

शहर के नौगवां चौराहा, छतरी चौराहा, सुनगढ़ी चौराहा, स्टेडियम रोड समेत कई जगहों पर लोगों ने खिचड़ी भोज कराया। स्काउट गाइड द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई इसके बाद हवन हुआ। इसके बाद खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, अभिषेक गोल्डी, शिवम कश्यप, स्काउट मास्टर, गोपाल, जिला स्काउट मास्टर बेसिक वीर सिंह आदि शामिल हुए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अमरिया की तरफ से यशवंतरी मंदिर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें संरक्षक राजीव पांडेय, आलोक जायसवाल, शिशुपाल, मेवाराम, दीपक जायसवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के लाल रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास व्यापारी संगठन ने पूड़ी सब्जी का भंडारा किया। शहर के गांधी शिशु निकेतन के सामने मंदिर श्री ठाकुर द्वारा राधारमण महाराज में पूड़ी, कचौडी, हलवा का भंडारा किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल के संयोजन में पीलीभीत बरातघर में नगर पालिका के सफाई कर्मियों के साथ खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत, जिला प्रचारक दुष्यंत, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, सेंट्रल बार के सचिव विवेक अवस्थी, मझोला नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
बीसलपुर। बंगाली बाबा मंदिर और आर्यसमाज भवन के द्वार पर लोगों को खिचड़ी खिलाई। खिचड़ी खिलवाने वालों मे रिंकू गंगवार, उमाकांत गंंगवार, राहुल, अशोक, कुलदीप, सोनू पांडेय और राकेश सक्सेना आदि शामिल रहे।
बरखेड़ा। रेलवे क्राॅसिंग श्रीबाला जी मढ़ी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। नगर संघ चालक दिनेश गंगवार, नगर प्रचारक डॉ मोहन स्वरूप, अंकित, शेर सिंह राठौर, सूर्य गंगवार आदि मौजूद रहे। पीलीभीत रोड स्थित शुभ फीलिंग स्टेशन पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक गंगवार ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। नगर पंचायत बरखेड़ा में शिव मंदिर कुंदनपुर गौटिया में खिचड़ी सहभोज का कार्यक्रम रखा। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

----------
शारदा नदी तट पर लगा मेला
पूरनपुर। मकर संक्रांति पर शारदा नदी तट पर मेला लगा। तमाम लोगों ने नदी तट पर पहुंचकर स्नान और दान किया। नदी के घाटों न पहुंच पाने वाले लोगों ने घरों में पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर खिचड़ी, रेवड़ी, मूंगफली, मक्का आदि का दान किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख मनप्रीत कौर की ओर से असम हाईवे के सिरसा चौराहा के समीप सामूहिक खिचड़ी भोज कराया गया। जिसमें तमाम लोगों ने खिचड़ी का भोज किया। संवाद

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed