{"_id":"e992705df39c1a856e29650c61b39e3f","slug":"khanan-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करते छह ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करते छह ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में मिट्टी और रेत खनन नहीं रुक रहा है। खनन माफिया किसानों की खतौनी के सहारे उनके नाम पर पांच-पांच ट्रॉली मिट्टी डालने की स्वीकृत लेकर जमकर खेल कर रहे हैं। नगर के आसपास बनाई जा रही कालोनियों में अवैध मिट्टी का खनन कर भराव किया जा रहा है। दो दिन पहले तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने नगर में और एसडीएम ने माधोटांडा क्षेत्र में रेत से भरी ट्रॉलियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था।
नगर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि भगवंतापुर रोड की ओर से अवैध खनन कर मिट्टी से भरकर लाई जा रही ट्रॉलियों की सूचना पर घेराबंदी कर छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया गया। अभिलेख न होने पर पकड़े गए सभी ट्रैक्टरों का एमवीए एक्ट में चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच में मामला अवैध मिट्टी खनन का मिलने पर इसकी पूरी रिपोर्ट एसडीएम को भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।