फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Khakra River Front: Even after spending lakhs, the days of Bahure Ghat are not available.

खकरा रिवर फ्रंट : लाखों खर्च कर भी नहीं बहुरे घाट के दिन

Fri, 05 Apr 2024 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
Khakra River Front: Even after spending lakhs, the days of Bahure Ghat are not available.
खकरा पुल के रिवर फ्रंट पर फैंली गंदगी । संवाद
- सौंदर्यीकरण पर खर्च किए लाखों रुपये फिर भूल गए रख-रखाव और संरक्षण करना
विज्ञापन

- घाट पर गंदगी के अंबार, कूड़े से कराह रही नदी, बेंचें टूट गईं और पौधे भी सूख गए
पीलीभीत। शहर में खकरा नदी पुल के पास बनाया गया खकरा रिवर फ्रंट डेढ़ साल में ही बदहाल हो गया है। बैठने के लिए बनी बेंचेंं टूट गईं हैं। घाट पर गंदगी के अंबार हैं। नदी भी कूड़े से कराह रही है। नाले का गंदा पानी भी नदी में गिर रहा है। जिम्मेदारों ने रिवर फ्रंट बनाने पर लाखों रुपये तो खर्च कर दिए, लेकिन रख-रखाव और संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया। अब यहां लोग नहीं आते, जानवर डेरा जमाए रहते हैं।



गंदगी और कूड़े से कराह रही खकरा नदी को साफ-सुथरा बनाने और शहरवासियों को एक अच्छा पिकनिक स्पॉट उपलब्ध कराने के लिए जून 2022 में तत्कालीन डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर खकरा रिवर फ्रंट बनाया गया। पुल के पास नदी के घाट पर सीढियां बनाई गईं। लोगों को बैठने के लिए बेंचेंं लगवाई गईं। सजावटी और फूलों के पौधे लगवाए गए। काम पूरा होने पर राज्यमंत्री संजय गंगवार ने इसका लोकार्पण किया।
विज्ञापन

रिवर फ्रंट बनने से शहरवासियों को शहर के कोलाहल से दूर सुकून के कुछ पल बिताने के लिए एक अच्छी जगह मिल गई। सुबह-शाम यहां घूमने आने वालों की खासी भीड़ जुटने लगी। कुछ समय तो इसके रखरखाव पर ध्यान दिया गया। बाद में जिम्मेदारों ने आंखें फेर लीं। इसका नतीजा यह हुआ कि लाखों खर्च कर बनाए गए रिवर फ्रंट पर अब गंदगी का साम्राज्य है। जानवर विचरण करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------



सीढि़यों के पास लगे पौधे गायब

घाट पर बनाई गईं सीढि़यों के पास पक्की क्यारी बनाकर पौधे लगाए गए थे, जो अब गायब हो चुके हैं। बैठने के लिए बनाई गईं बेंचें टूट चुकी हैं। देखने से ही लगता है कि यहां कई महीने से साफ-सफाई तक नहीं कराई गई है। सीढि़यों और क्यारियों में घास और गंदगी की भरमार है। बृहस्पतिवार की दोपहर घाट पर जानवर चरते दिखे।



----------

कूड़े से कराह रही खकरा नदी
खकरा नदी का हाल भी खराब है। नदी के पानी में पॉलिथीन और कूड़ा-करकट डाला जा रहा है। शहर का गंदा पानी भी नालों से नदी में ही पहुंच रहा है। नगर पालिका और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के जिम्मेदार नदी की बदहाल दशा पर मौन हैं। सफाई के दावे सिर्फ कागजों में ही नजर आते हैं।


-----



वर्जन
मैं, खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करुंगा। जो भी अव्यवस्थाएं हैं, उन्हें दूर कराया जाएगा। - लालचंद भारती, ईओ नगरपालिका

खकरा पुल के रिवर फ्रंट पर फैंली गंदगी । संवाद

खकरा पुल के रिवर फ्रंट पर फैंली गंदगी । संवाद

खकरा पुल के रिवर फ्रंट पर फैंली गंदगी । संवाद

खकरा पुल के रिवर फ्रंट पर फैंली गंदगी । संवाद

खकरा पुल के रिवर फ्रंट पर फैंली गंदगी । संवाद

खकरा पुल के रिवर फ्रंट पर फैंली गंदगी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed