फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Keep relief kits ready with 24 hour monitoring in flood affected areas

Pilibhit News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी के साथ तैयार रखें राहत किट

Sun, 10 Aug 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Keep relief kits ready with 24 hour monitoring in flood affected areas
गांधी सभागार में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख। स्रोत सूचना विभाग
पीलीभीत। जिले के प्रभारी एवं कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की अध्यक्षता में रविवार को गांधी सभागार में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को पूर्व तैयारी के तहत राहत किट तैयार रखने, कंट्रोल रूम पर 24 घंटे निगरानी रखने, नाव, चारा, दवाओं और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख रविवार को पीलीभीत पहुंचे, जहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से सीधे गांधी सभागार पहुंचकर उन्होंने बाढ़ प्रभावित होने की आशंका वाले क्षेत्रों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए 7 कंट्रोल रूम और 32 बाढ़ चौकियां बनाई गईं हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही 34 शरणालय, 67 नाविक, 90 गोताखोर और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल टीमों की व्यवस्था पहले से ही कर दी गई है। डीएम ने जानकारी दी कि आपदा प्रबंधन के तहत पूर्व में मॉक ड्रिल की जा चुकी है, ताकि आपात स्थिति में टीम तुरंत सक्रिय हो सके। वहीं 500 राहत किट तैयार कर ली गई हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत वितरित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने निर्देश दिए कि बाढ़ के समय प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षित स्थान, पर्याप्त भोजन, पशुओं के लिए चारा और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में देरी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें और कंट्रोल रूम पर लगातार निगरानी रखी जाए। बैठक में एसपी अभिषेक यादव के अलावा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, आपदा प्रबंधन टीम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed