{"_id":"682b72d06c157c863909e6ac","slug":"keep-fire-extinguishers-in-working-condition-at-chc-and-phc-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-136206-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीएचसी और पीएचसी पर अग्निशमन यंत्र दुरुस्त रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीएचसी और पीएचसी पर अग्निशमन यंत्र दुरुस्त रखें
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय स्थित सभागार में बैठक लेती एडी हेल्थ डॉ. साधना अग्रवाल। संवाद
पीलीभीत। प्रमुख सचिव के निर्देश पर एडी हेल्थ डॉ. साधना अग्रवाल ने पीलीभीत पहुंचकर सीएचसी व पीएचसी में अग्निशमन यंत्र दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जल्द ही सभी सीएचसी व पीएचसी पर अग्निशमन में उपयुक्त उपकरण के संबंध में विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। इसी के साथ सीएमओ से डेंगू, मलेरिया व लू की तैयारियों की जानकारी ली।
सेामवार को एडी हेल्थ डॉ. साधना अग्रवाल दोपहर में सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। जहां सभागार में उन्होंने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एमओआईसी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सकों की बैठक ली। एडी हेल्थ ने सभी जिम्मेदारों से फायर उपकरण, अग्निशमन यंत्र व वॉटर हाइड्रेंट से संबंधित जानकारी ली।
उन्होंने सभी एमओआईसी व चिकित्सकों को जल्द ही अग्निशमन से जुड़े उपकरणों पर जरूरी प्रस्ताव बनाकर विभाग में भेजने के निर्देश दिए। साथ ही डेंगू, मलेरिया जैसे संचारी रोगों पर पूर्व से ही नियंत्रण रखने के लिए दवा छिड़काव, लोगों को जागरूक करना, प्रचार-प्रसार आदि के निर्देश दिए। जिले में लू के प्रभाव और उपचार के लिए सुरक्षित वार्ड में जरूरी चीजों की जानकारी जुटाई। एडी हेल्थ की बैठक में सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा, सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर आदि मौजूद रहे।