{"_id":"64aafd1a50661aa77b091494","slug":"kanwar-yatra-district-divided-into-5-zones-15-sectors-and-40-sub-sectors-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-823-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : 5 जोन, 15 सेक्टर और 40 सब सेक्टर में बांटा गया जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : 5 जोन, 15 सेक्टर और 40 सब सेक्टर में बांटा गया जिला
Mon, 10 Jul 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। कांवड यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। शहर के गौरीशंकर मंदिर, दूधिया मंदिर और अर्द्धनारीश्वर मंदिर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कांवड़ लाने वाले कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जगह-जगह इंतजाम किए गए हैं। जिले को पांच जोन, 15 सेक्टर और 40 सब सेक्टर में बांटा गया।
शहर में आने वाले कांवड़ियों को शाही चौकी से गौरीशंकर मंदिर तक लाया जाएगा। रास्ते में जगह-जगह पुलिस को मुस्तैद किया गया है। एएसपी अनिल कुमार यादव ने गौरीशंकर मंदिर में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही जिस मार्ग से कांवड़ यात्रा गुजरेगी, उन स्थानों पर जाकर यथा स्थिति को देखा।
इसके अलावा इन मार्गों पर पड़ने वाली मांस की दुकानों को बंद रखने के दिशा निर्देश दिए। शहर में एक दिन पहले पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों को रुकने के लिए मंडी परिसर में व्यवस्था की जाएगी। यहां भी पुलिस तैनात रहेगी। खुराफातियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। देर रात से ही गौरीशंकर मंदिर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी।
विज्ञापन
शहर में इस मार्ग से मंदिर पहुंचेंगे कांवड़िये
दोहा पुल से टाइगर तिराहा होते हुए ईदगाह, लकड़ी मंडी,जाटों वाला चौराहा, सर्राफा मार्केट होते हुए मंदिर चौराहे पर पहुंचेंगे। इन जगहों पर विशेष पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
बंद रहेंगी मांस की दुकानें
कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को कोतवाली रोड पर मांस की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।