फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kanshiram feeder remained closed for three hours, 1200 consumers remained worried

Pilibhit News: कांशीराम फीडर तीन घंटे रहा बंद, 1200 उपभोक्ता रहे परेशान

Fri, 22 Dec 2023 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kanshiram feeder remained closed for three hours, 1200 consumers remained worried
पीलीभीत। खकरा चौकी के पास जंपर में टहनी फंसने से वह टूट गया। इस कारण लगभग तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के कांशीराम फीडर पर खकरा पुलिस चौकी के समीप पोल में लगे जंपर में खराबी आने से गांव चंदोई, खकरा, अशरफ खां, भूरे खां के लगभग एक हजार से 1200 उपभोक्ताओं की बिजली प्रभावित रही। सूचना पर पहुंची पावर कॉरपोरेशन की टीम ने कई लगभग तीन घंटे के बाद वहां आपूर्ति शुरू कराई। इससे वहां के लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर की मुख्य मार्केट में पीपल वाली गली में लाइन में दिक्कत आने से वहां कई दुकानों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद विभागीय टीम ने वहां पर पहुंचकर खराबी दुरुस्त कर दी। इसके अलावा शहर की अशोक कॉलोनी, एकता नगर, गांधी स्टेडियम सुनगढ़ी, गैस चौराहा, लाल रोड आदि जगहों पर शाम चार बजे के बाद कटौती के साथ बिजली मिली। इससे कामकाज प्रभावित होता रहा है। एसडीओ आशीष कौशल ने बताया कि कुछ जगहों पर फाल्ट हुए थे, जिन्हें सही कराकर वहां की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed