{"_id":"58484e294f1c1b9b194492df","slug":"kallia-tiger-appearing-in-the-village-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्लिया गांव में बाघ दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्लिया गांव में बाघ दिखने से दहशत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल से सटे क्षेत्रों में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को गांव कल्लिया में बाघ दिखने की सूचना से हड़कंप मचा रहा। वहीं वन विभाग इसे अफवाह बता रहा है। थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया निवासी मंगली प्रसाद बुधवार दोपहर खेत पर गये थे। उसी बीच गन्ने के खेत में हलचल हुई। उन्हें बाघ के होने का शक हुआ तो दूर हटकर शोर मचा दिया। मंगली के अनुसार शोर मचाने पर गन्ने के खेत से बाघ दूसरे खेत में चला गया। बाघ की सूचना पर गांव के लोग एकत्र हो गए और काफी देर तक हो हल्ला करते रहे। लोगों ने बाघ से बचाव के लिए आग भी जलाई। अंधेरा होने तक खेत पर एकत्र होकर शोर शराबा करते रहे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इस बाबत जानकारी करने पर सामाजिक वानिकी पीलीभीत रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि सूचना पर टीम भेजी गई थी लेकिन बाघ के कोई निशान नहीं मिले। उन्होंने इसे अफवाह बताया।
विज्ञापन