{"_id":"594fbb124f1c1b7e028b47b4","slug":"journey-of-lord-jagannath-from-pomp","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की यात्रा
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sun, 25 Jun 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
भ्ागवान जगन्नाथ्ा की रथ्ा यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
शहर के मोहल्ला मोहतश्मि खां निकट चरक का कुआं स्थित मंदिर महाप्रभु श्री जगन्नाथ धाम से रविवार शाम रथयात्रा का शुभांरभ किया गया। जगन्नाथ धाम से निकली रथयात्रा शरीफ खां चौराहा, भजनलाल के मंदिर, सकटूमल की पाकड़, ईमली चौराहा, जमनी चौराहा, रंगीलाल चौराहा, स्टेशन रोड, सुनगढ़ी, रामा कॉलेज रोड होते हुए काला मंदिर, लेखराज चौराहा, होली चौराहा से खूबचंद मंदिर, लोहा बाजार, जेपी रोड से चौक बाजार, गौरीशंकर मंदिर से ईमली चौराहा होते हुए देर शाम पुन: मंदिर महाप्रभु श्री जगन्नाथ धाम में पहुंचकर समाप्त हुई। रथयात्रा में बृजधाम के बृजवासी कलाकारों का नृत्य व रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने जगह जगह आरती व पुष्प वर्षा कर भविष्य में होने वाली कठिनाईयों से मुक्ति की कामना की। देर शाम जगन्नाथ धाम पर महाआरती प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। रथयात्रा में प्रबंधक आचार्य पंडित हरीश चंद्र शंखधार, प्रदीप कुमार शंखधार, विजय कुमार शंखधार, अवधेश चंद्र मिश्रा, संजीव मिश्रा, विजय तिवारी, राजीव त्रिवेदी, सुरेंद्र अग्रवाल, नीरज महातिया, संदीप अग्रवाल, पुष्पा उपाध्याय, वेदप्रकाश उपाध्याय, बीके गुप्ता, डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. डीएन मिश्रा, प्रभात जायसवाल, सुरेंद्र चंद्र अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, सूर्यप्रकाश शर्मा, अभिषेक मिश्रा, रामऔतार रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, अरुण भारद्वाज, रघुवीर शरण भारद्वाज, पंडित विष्णु शंखधार, शगुन, अभिषेक समेत कई श्रद्धालु शामिल रहे।