फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jitin Prasad's big win in the Mandal, but BJP's vote percentage decreased in the district

Pilibhit News: मंडल में जितिन प्रसाद की बड़ी जीत, पर जिले में घट गया भाजपा का वोट प्रतिशत

Thu, 06 Jun 2024 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Jitin Prasad's big win in the Mandal, but BJP's vote percentage decreased in the district
जितिन प्रसाद ।
पीलीभीत। मेनका और वरुण की सीट पर भले ही जितिन प्रसाद ने कब्जा जमाया लेकिन भाजपा के वोट प्रतिशत में सन 2019 के मुकाबले आठ फीसदी की कमी आई।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में इस लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले वरुण गांधी ने हर विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी हेमराज वर्मा को पछाड़ा था। वरुण गांधी को बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 120455, पीलीभीत सदर क्षेत्र में 139686, बरखेड़ा क्षेत्र में 157873, पूरनपुर क्षेत्र में 95686, बीसलपुर क्षेत्र में 74593 वोट मिले थे। इसमें बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में तो उन्हें हेमराज वर्मा से 97171 वोट अधिक मिले थे। इस बार इंडी गठबंधन का हिस्सा सपा के प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार को कुर्मी बिरादरी का अच्छा वोट मिला लेकिन बसपा के अनीस अहमद खां ने मुस्लिम मतदाताओं का वोट प्राप्त कर उनकी आशाओं पर पानी फेर दिया। (संवाद)

--

बहेड़ी से भी जीते थे वरुण गांधी

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहेड़ी विधानसभा से अच्छे खासे वोट प्राप्त हुए थे लेकिन इस बार उसे बहेड़ी से 104161 मत ही प्राप्त हुए। यानी इस बार विधानसभा क्षेत्र में 16294 मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान नहीं किया। यह मतदाता सपा और बसपा के पक्ष में चले गए।
विज्ञापन


--

विधानसभा चुनाव 2022 की तुलना में सदर में घटा वोट

विधानसभा चुनाव 2022 में सदर सीट से राज्यमंत्री संजय गंगवार ने 6970 मतों से सपा के प्रत्याशी हेमराज वर्मा को हराया था। संजय गंगवार ने कुल 125506 मत प्राप्त किए थे, लेकिन इस बार यहां भी भाजपा को पांच हजार कम वोट मिले। इस विधानसभा क्षेत्र से जितिन प्रसाद ने 120755 मत प्राप्त किए। जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के पैतृक गांव कुकरीखेड़ा और उनके मतदेय स्थल शहर के राम लुभाई मतदान केंद्र पर भाजपा ने जीत दर्ज की। कुकरीखेड़ा के बूथ नंबर 123 पर भाजपा को 323, समाजवादी पार्टी को 305 और बहुजन समाज पार्टी को तीन मत प्राप्त हुए तो राम लुभाई राजकीय कन्या महाविद्यालय स्थित बूथ नंबर 275 पर भाजपा को 383, समाजवादी पार्टी को 221 और बहुजन समाज पार्टी को 15 मत प्राप्त हुए। बता दें कि सन 2019 के लोकसभा चुनाव में वरुण गांधी ने यहां 139686 मत प्राप्त किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


...

बरखेड़ा में जितिन को मिले सबसे अधिक वोट

जितिन प्रसाद को सबसे अधिक बढ़त बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से मिली, बावजूद इसके यहां भी भाजपा का मत प्रतिशत कम रहा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जहां 157873 मत मिले थे, इस बार के चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र से जितिन को सिर्फ 139750 मत ही प्राप्त हुए।

......
पोस्टल में कर्मचारियों ने भी सपा का दिया साथ

लोकसभा चुनाव में मतदान में लगे कर्मियों की पहली चाह सपा रही। यही कारण रहा कि जब पोस्टल बैलेट की गणना में सबसे अधिक मत सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के पक्ष में 2488 रहे। वहीं भाजपा के जितिन प्रसाद के पक्ष में 1959 मत मिल निकले।

चुनाव में अलग- अलग विभागों के कर्मियों को मतदान में लगाया गया था। उनको भी मतदान का अधिकार दिया गया। इसके लिए प्रशिक्षण के बाद ही पोस्टल बैलेट से उनका मतदान कराया गया। उन्होंने सबसे कम 445 वोट बसपा के अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू के पक्ष में डाले।--

विधानसभा क्षेत्रवार तीन दलों के प्रत्याशियों को मिले वोट

प्रत्याशी बहेड़ी बरखेड़ा पूरनपुर बीसलपुर सदर

जितिन प्रसाद (भाजपा) 104161 139750 133027 105797 120755

भगवत सरन गंगवार (सपा) 110079 61175 88203 75354 96191

अनीस अहमद खां (बसपा) 18690 11139 18133 24132 10215
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed