फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jhulasi married woman suffers during treatment

झुलसी विवाहिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Tue, 04 Jul 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 04 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
रामनगरा टपरा गांव में छप्पर को लेकर हुए विवाद में संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी राधिका की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरे दिन भी तहरीर न मिलने पर कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी है। हजारा थाना क्षेत्र के रामनगरा टपरा गांव निवासी रामलखन और हरीश चंद्र के बीच जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर तीन महीने से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों रामलखन ने उक्त जमीन पर छप्पर डाल दिया।  इसके बाद से मारपीट होने लगी। सोमवार दोपहर दोबारा दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस बीच रामलखन की पत्नी 55 वर्षीय राधिक गंभीर रूप से झुलस गई। आरोप था कि छप्पर तोड़ने आए हरीश चंद्र ने विरोध करने पर महिला को जिंदा जला दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान सोमवार देर रात मौत हो गई। मेमो के जरिये सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ हजारा सीपी उपाध्याय ने बताया कि महिला के शव का पीएम कराया जा रहा है। परिवार वालों से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed