फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jharkhand youth and woman arrested with one kilogram of opium

Pilibhit News: एक किलो अफीम के साथ झारखंड के युवक-युवती गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 03 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand youth and woman arrested with one kilogram of opium
बरखेड़ा। पुलिस ने झारखंड के युवक-युवती को एक किला से अधिक अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों का नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार को रेलवे स्टेशन भोपतपुर के सामने नहर के किनारे पुलिया पर एक युवक-युवती संदिग्ध हालात में बैठे दिखे। शक होने पर उनके पास जाकर पूछताछ की। सामान की तलाशी लेने पर बैग से 11,04 ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। थाने ले जाकर दोनों से पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम संजय दागी पुत्र परमेश्वर दागी निवासी गांव दरियातु, थाना कमता जिला चतरा झारखंड बताया। वहीं, युवती ने अपना नाम मनीषा कुमारी पुत्री रंजीत रजक निवासी गांव उनटा जिला चतरा बताया। दोनों के पास से दो मोबाइल व 1,770 रुपये भी बरामद किए गए। थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed