फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jewelery worth lakhs of rupees snatched away after giving lift to old lady

Pilibhit News: वृद्धा को लिफ्ट देकर छीन लिए लाखों रुपये के जेवर

Thu, 04 Apr 2024 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs of rupees snatched away after giving lift to old lady
बीसलपुर। कार सवार दो युवकों ने पहले वृद्ध महिला को बाइक पर बैठाया। बाद में पुलिस जांच का डर दिखाकर वृद्धा के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़िता ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव अमृता खास निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनकी मां बरेली के कस्बा फरीदपुर जाने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह बरेली मार्ग के भड़रिया मोड़ पर बस का इंतजार कर रहीं थीं। इसी समय बीसलपुर की ओर से आई एक कार में बैठे दो युवकों ने उन्हें फरीदपुर ले जाने की बात कहकर बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद युवकों ने महिला से पुलिस की चेकिंग की बात कही।
विज्ञापन

कहा कि अपने सभी जेवरात उतारकर बैग में रख लो, नहीं तो पुलिस जब्त कर लेगी। झांसे में आकर पीड़िता ने मंगलसूत्र और सोने के कुंडल उतारकर अपने बैग में रख लिए। कुछ दूर चलने के बाद युवकों ने कार में खराबी आने की बात कही। युवक कार से नीचे उतर आए और वृद्धा को बैग कार में रखकर नीचे उतरने को कहा। वृद्धा के नीचे उतरते ही दोनों युवक कार लेकर बीसलपुर की ओर भाग गए। वृद्धा ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मनोज कुमार की तहरीर पर धोखाधड़ी, जालसाजी और अमानत में ख्यानत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार बैग में जेवर के अलावा तीन हजार रुपये भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed