{"_id":"65be9b38b72450ccf701d93f","slug":"jewelery-worth-125-lakh-stolen-from-the-house-of-the-district-president-of-asha-worker-organization-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111544-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आशा वर्कर संगठन की जिलाध्यक्ष के घर से सवा लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आशा वर्कर संगठन की जिलाध्यक्ष के घर से सवा लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
चोरी की घटना की जानकारी देती इदरीशन । संवाद
पूरनपुर। आशा वर्कर संगठन की जिलाध्यक्ष इदरीशन के बंद घर सेे चोर अलमारी के ताले तोड़कर पांच हजार रुपये और करीब सवा लाख रुपये के जेवरात चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके घर के बिखरे सामान का वीडियो बनाया। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है।
मोहल्ला खानकाह निवासी इदरीशन ने बताया कि वह आशा वर्कर संगठन की जिलाध्यक्ष हैं। आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर 31 जवनरी को लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने गईं थीं। दो फरवरी को लौंटीं तो घर के मुख्य गेट का ताला खुला था। कमरे में रखी अलमारी के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा था।
उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर से अलमारी में रखी पांच हजार रुपये, सोने का हार, सोने के बुंदे, अंगूठी, 50 चांदी के सिक्के, पायल, अंगूठी चोरी कर लिए। घटना की सूचना पर पहुंचे एक सिपाही ने उसके घर बिखरे सामान की वीडियो बनाई और शीघ्र ही घटना का खुलासा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि चोरी की तहरीर शनिवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी गई। मगर पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय सिमरिया ताराचंद में चोरी
बरखेड़ा। कंपोजिट विद्यालय सिमरिया ताराचंद में शुक्रवार की रात चोर रसोईघर के ताले तोड़कर वहां रखा सिलिंडर चुरा ले गए।
सिमरिया ताराचंद कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक गोविंद गंगवार ने थाना बरखेड़ा में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि तीन फरवरी को सुबह 9:45 बजे जब वह विद्यालय पहुंचे तो देखा कि रसोईघर के दरवाजे के दोनों ताले टूटे पड़े हैं। यहां रखा गैस सिलिंडर व अन्य सामान चोर ले गए। संवाद