{"_id":"9674725ab8cbbd0a5839ef41e097fa2e","slug":"jci-midtown-won-nine-awards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीआई मिडटाउन ने जीते नौ अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीआई मिडटाउन ने जीते नौ अवार्ड
पीलीभीत।
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
जेसीआई के गोरखपुर शाखा में हुए
विज्ञापन
जोनकॉन में जेसीआई मिड टाउन ने नौ अवार्ड जीते। कार्यक्रम में नितिन कौशिक
को सर्वश्रेष्ठ मंडल उपाध्यक्ष के अवार्ड से नवाजा गया।
जेसीआई जोन थ्री के तत्वावधान में 25 अक्तूबर को गोरखपुर में जोनकॉन हुई। इसमें सभी अध्यायों द्वारा साल भर में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।
जेसीआई मिड टाउन के सचिव अंकुर ने बताया कि जेसीआई मिडटाउन पीलीभीत ने 15 अध्यायों को पिछाड़ते हुए कुल नौ अवार्ड जीते।
इसमें सर्वश्रेष्ठ जेसी सप्ताह अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ ट्रेनिंग प्रोग्राम, एनएलटीएस प्रोग्राम, जोन प्रेसीडेंट रिकोगनेशन अवार्ड, समय से एनुअल ड्यूज भेजने का अवार्ड व सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट अवार्ड आदि शामिल हैं।
बताया कि मंडल उपाध्यक्ष नितिन कौशिक को सर्वश्रेष्ठ मंडल उपाध्यक्ष का अवार्ड मिला। समारोह में अध्यक्ष माणिक मित्तल, सचिव अंकुर अग्रवाल, शैशव अग्रवाल, गौरव अरोड़ा, अमन, लव अग्रवाल, अंचित वैश्य आदि शामिल रहे।
जेसीआई सदस्यों ने इस उपलब्धि पर एक दूसरे को बधाई दी।