फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   jci ka sapath grahan samaroh

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Sun, 01 Feb 2015 11:40 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 01 Feb 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
jci ka sapath grahan samaroh
जेसीआई मिडटाउन के अधिष्ठापन समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ
विज्ञापन
दिलाई गई। इस दौरान श्रेष्ठ सदस्यों को पुरस्कृत किया गया।

शहर के एक होटल में शनिवार देर शाम 30वां अधिष्ठापन समारोह मनाया गया। सचिव अंचित वैश्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष नितिन कौशिक ने नवनियुक्त अध्यक्ष माणिक मित्तल को कार्यभार सौंपा। इंस्टालेशन आफीसर नितिन कौशिक ने नवनियुक्त अध्यक्ष और उनकी टीम को शपथ दिलाई।

नए सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि जिला जज वीके मिश्रा व अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज अग्रवाल ने संस्था के कार्यों की सराहना की। इस दौरान श्रेष्ठ सदस्यों को भी पुरस्कृत किया गया। जिसमें श्रवण अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ सहयोग का पुरस्कार, अंचित वैश्य को सर्वश्रेष्ठ सचिव, प्रदीप व लव अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ जेसी वीक संयोजक और गौरव अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समापन पर नवनियुक्त सचिव अंकुर अग्रवाल ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed