फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jaykaron the Ganapati The statues Virsjn

जयकारों के बीच गणपति प्रतिमाओं का हुआ विर्सजन

Sun, 27 Sep 2015 11:12 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 27 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jaykaron the Ganapati The statues Virsjn

श्री गणेश चौथ मेले व राजा बाग कॉलोनी में चल रहे उत्सव में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को धूमधाम से विसर्जित कर दिया गया। इससे पूर्व अलग अलग शोभायात्राएं निकाली गई।

विज्ञापन

युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में रामलीला मैदान में चल रहे श्री गणेश चौथ मेले में रविवार सुबह श्री गणेश यज्ञ हुआ। दोपहर बाद रामलीला मैदान से भव्य विर्सजन शोभायात्रा निकाली गई। विर्सजन यात्रा उपाधि कॉलेज चौराहा, डिग्री कॉलेज रोड, सुनगढ़ी तिराहा, स्टेडियम रोड होते हुए गौहनिया तालाब पहुंची। यहां नम आंखों के बीच श्री गणेश प्रतिमा का विर्सजन किया गया। यात्रा में गणपति बप्पा की सवारी आर्कषण का केंद्र रही। यात्रा में तमाम युवा अबीर गुलाल उड़ाते व गणपति बप्पा मौरेया के जयकारे लगाते चल रहे थे। गणेश प्रतिमा की जगह जगह आरती उतारी गई। इस मौके पर अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, हरीश रावत, चेतन शर्मा समेत तमाम श्रद्धालु शामिल रहे। इधर राजाबाग कॉलोनी से दोपहर करीब 12 बजे गणपति विर्सजन यात्रा निकाली गई। यात्रा स्टेशन रोड, छतरी चौराहा, सुनगढ़ी तिराहा, स्टेडियम रोड गौहनिया पहुंची। यहां गणेश प्रतिमा का विधि विधान से विर्सजन किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु गणपति बप्पा मौरेया अगली बरस तू जल्दी आना आदि जयकारे लगाते चल रहे थे। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पुरोहित हरीश चंद्र तिवारी द्वारा हवन पूजन किया गया। इस दौरान 21 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। विशाल भंडारा भी हुआ। यात्रा में वीरेंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र, अवधेश, अनिकेत, मनोरमा, शीला, शशि, मीना, अभिषेक, सौरभ गंगवार, सुरेश गंगवार, कमल, सोनी, रानी, उमेश प्रताप सिंह, संजय ङ्क्षसह, पीयूष, अनुज, वरुण आदि शामिल रहे। इधर मोहल्ला वासिल ने भी गणेश विर्सजन शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें तमाम श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन


कवि सम्मेलन में उमड़ी भीड़
युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में चल रहे श्री गणेश चौथ मेले में शनिवार देर शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरा हुआ। जिसमें कवियत्री मधु चतुर्वेदी, कमलेश पांडेय, सतेेंद्र त्रिवेदी, गीतकार करुणेश दीक्षित, आनंद अग्रिहोत्री, डॉ. आलोक, स्वाती मिश्रा आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed